×
शिक्षा के क्षेत्र में कार्य

बस्तरिया समाज शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर संभाग के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो और शिक्षकों का व्यवहार और कार्य जिम्मेदारी से हो। हम किसी भी NGO की तरह स्कूल खोलने का कार्य नहीं करते, बल्कि पहले से मौजूद शैक्षिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।


हमारे मुख्य कार्य और उद्देश्य:


सरकारी स्कूलों का निरीक्षण और शिक्षा के स्तर की जाँच

स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना कि पढ़ाई का स्तर संतोषजनक है।

शिक्षा में यदि कोई कमी पाई जाती है, तो सरकार को सूचित कर उसके समाधान के लिए कदम उठाना।


शिक्षकों का प्रशिक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करना

शिक्षकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रभावी शिक्षण विधियों में प्रशिक्षित करना।

जो शिक्षक पढ़ाने के योग्य नहीं हैं, उन्हें सुधारने का प्रयास करना, और यदि सुधार संभव न हो, तो सरकारी सहायता से उनके स्थानांतरण या नौकरी समाप्ति की सिफारिश करना।

राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना।


फंड और संसाधनों का प्रबंधन

सरकारी स्कूलों को मिलने वाले फंड्स और संसाधनों का सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी।

जरूरतमंद छात्रों को किताबें, वर्दी, और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना।


छात्रों और समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करना

ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और बड़ों को शिक्षा का महत्व समझाना।

टॉपर्स को प्रोत्साहन देने के लिए समाज की ओर से पुरस्कार और छात्रवृत्तियां प्रदान करना।

छात्रों को सही करियर और विषय चयन के लिए मार्गदर्शन देना।


स्कूलों और कॉलेजों में विषयों और शिक्षकों की कमी पूरी करना

उन स्कूलों में विषयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जहाँ गणित, विज्ञान या कृषि जैसे विषय नहीं पढ़ाए जा रहे।

जरूरत के अनुसार सरकार से शिक्षक नियुक्ति करवाना।


उच्च शिक्षा और कोचिंग सुविधा

उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और मार्गदर्शन प्रदान करना।

कोचिंग संस्थानों के साथ टाई-अप कर कम शुल्क में छात्रों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना।


शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और सुधार लाना

सरकारी शिक्षा विभाग में चल रही अनियमितताओं को रोकना।

शिक्षकों की उपस्थिति और काम की निगरानी करना।

प्रभावी शिक्षकों और बेहतरीन स्कूलों को प्रोत्साहित करना।


जरूरतमंद छात्रों की सहायता

जिन स्कूलों में सरकार सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थ है, वहाँ समाज द्वारा आवश्यक चीजें पूरी करना।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित करना।


शिक्षा के क्षेत्र में एनजीओ और अन्य संस्थाओं का सहयोग

समाज के साथ जुड़े एनजीओ की मदद से उन क्षेत्रों में सुधार करना, जहाँ कमी रह जाती है।